फोटो गैलरी

Hindi Newsसोनिया को जीत का भरोसा, शीला को परिणाम का इंतजार

सोनिया को जीत का भरोसा, शीला को परिणाम का इंतजार

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज करेगी, हालांकि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि...

सोनिया को जीत का भरोसा, शीला को परिणाम का इंतजार
एजेंसीWed, 04 Dec 2013 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी दिल्ली चुनाव में लगातार चौथी बार जीत दर्ज करेगी, हालांकि मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सतर्क प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें चुनाव परिणाम का इंतजार है।
   
निर्माण भवन मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद सोनिया ने कहा, हम जीतेंगे। सोनिया से दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावना के बारे में पूछा गया था जहां सत्तारूढ़ पार्टी को भाजपा के साथ आप से कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।
   
पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि शीला ने दिल्ली के लिए कई अच्छे काम किये हैं। मैं समझता हूं कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगी। 75 वर्षीय शीला के नेतत्व में कांग्रेस ने लगातार तीन बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले 15 वर्षों के दौरान समावेशी विकास सुनिश्चित करने का काम किया है और उम्मीद जतायी कि लोग उन्हें एक बार और सेवा का मौका देंगे।
   
शीला ने कहा कि मैं चुनाव पूरे विश्वास के साथ लड़ रही हूं। हमने सतत विकास सुनिश्चित की है। हमने समावेशी विकास के एजेंडे का अनुसरण किया है। हमने दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ शहर बनाया है।  यह पूछे जाने पर कि क्या वह परेशानी में है, मुख्यमंत्री ने कहा, नहीं।
   

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें