फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका बोली मेरे पति में हों ये सब गुण...

प्रियंका बोली मेरे पति में हों ये सब गुण...

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास अपने भावी जीवनसाथी में होने वाले गुणों की एक लंबी सूची है। उनका कहना है कि उनका जीवनसाथी उनके  जैसे स्वभाव वाला होना चाहिए। प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड...

प्रियंका बोली मेरे पति में हों ये सब गुण...
एजेंसीSat, 30 Nov 2013 03:49 PM
ऐप पर पढ़ें

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पास अपने भावी जीवनसाथी में होने वाले गुणों की एक लंबी सूची है। उनका कहना है कि उनका जीवनसाथी उनके  जैसे स्वभाव वाला होना चाहिए।

प्रियंका अंतर्राष्ट्रीय फैशन ब्रांड 'गेस' के नए चेहरे के रूप में प्रस्तुत की गई। उन्होंने कहा कि मेरी सूची बहुत लंबी है और बहुत ऊंचे मापदंड हैं। मेरा जीवनसाथी एक सज्जन पुरुष होना चाहिए। उसे बुद्धिमान होना चाहिए, थोड़ा मजाकिया होना चाहिए, जिसका मैं सम्मान करूं। वह मौज-मस्ती पसंद हो, खूबसूरत हो, मेरे जैसा हो।

प्रियंका ने कहा कि उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि उनका साथी अभिनेता है या नहीं। उन्होंने कहा कि वह एक सफल इंसान होना चाहिए। यह मायने नहीं रखता कि वह अभिनेता है या नहीं। मैं ऐसे इंसान की इज्जत नहीं कर सकती जो अपनी जिंदगी में सफल नहीं है। प्रियंका जल्द ही यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'गुंडे' में नजर आएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें