फोटो गैलरी

Hindi Newsयेदियुरप्पा की घर वापसी को लेकर भाजपा में झिझक

येदियुरप्पा की घर वापसी को लेकर भाजपा में झिझक

भाजपा को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी को लेकर झिझक है क्योंकि उसे यह आशंका है कि ऐसा करने की अनुमति देने से उस पर प्रहार करने के लिए कांग्रेस को मसाला मिल...

येदियुरप्पा की घर वापसी को लेकर भाजपा में झिझक
एजेंसीSun, 22 Sep 2013 06:37 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा को कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पार्टी में वापसी को लेकर झिझक है क्योंकि उसे यह आशंका है कि ऐसा करने की अनुमति देने से उस पर प्रहार करने के लिए कांग्रेस को मसाला मिल जाएगा।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि यह पार्टी की छवि का सवाल है। हम कांग्रेस को अपने पर प्रहार का मौका नहीं दे सकते। उन्हें उम्मीद है कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण नेता की चुनाव के करीब घर वापसी हो सकती है जब पाला बदलने की प्रक्रिया को सामान्य माना जाता है। भाजपा की राज्य इकाई का एक वर्ग येदियुरप्पा की वापसी के लिए प्रयास कर रहा है। येदियुरप्पा ने पिछले साल पार्टी छोडकर कर्नाटक जनता पार्टी गठित कर ली थी। बहरहाल, उनकी पार्टी ने मई में हुए 224 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में महज छह सीटें जीतीं।

केजीपी ने भले ही अधिक सीटें नहीं जीती हो लेकिन उसे करीब दस प्रतिशत मत प्रतिशत मिला जिससे भाजपा की संभावनाओं पर घात लगा। इसके चलते भाजपा के हाथ से सत्ता फिसल गयी और कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनायी। भाजपा की राज्य इकाई ने कल नये पदाधिकारियों एवं विभिन्न मोर्चाओं के प्रमुखों की सूची जारी की। इसमें केजीपी के लोगों के लिए एक प्रकार से दरवाजे बंद कर दिए गए।

येदियुरप्पा ने अपना रुख कड़ा करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में लौटने का सवाल ही नहीं है। भाजपा में वापसी का सवाल ही नहीं है। मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे भाजपा में मेरी वापसी के लिए प्रयास नहीं करें।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें