फोटो गैलरी

Hindi Newsसमलैंगिक विवाह के लिए अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं विदेशी

समलैंगिक विवाह के लिए अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं विदेशी

न्यूजीलैंड में एक माह पहले समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किए जाने के बाद 24 विदेशियों समेत 80 से अधिक समलैंगिक जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं।      अधिकारियों का कहना है कि...

समलैंगिक विवाह के लिए अब न्यूजीलैंड जा रहे हैं विदेशी
एजेंसीFri, 20 Sep 2013 12:24 PM
ऐप पर पढ़ें

न्यूजीलैंड में एक माह पहले समलैंगिक विवाह को वैध घोषित किए जाने के बाद 24 विदेशियों समेत 80 से अधिक समलैंगिक जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं।
    
अधिकारियों का कहना है कि समलैंगिक विवाह करने वाले जोड़ों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि न्यूजीलैंड में सर्दी का मौसम समाप्त होकर बसंत और गर्मियों का मौसम शुरू होने वाला है। लोग इसी मौसम में विवाह करना ज्यादा पसंद करते हैं।
    
जन्म, मृत्यु एवं विवाह के महापंजीयक जेफ मोंटगोमेरी ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड में 19 अगस्त को समलैंगिक विवाह वैध हुआ था और यहां तब से 82 समलैंगिक विवाह हो चुके हैं। इनमें से 42 महिला और 40 पुरुष जोड़े हैं। उन्होंने कहा कि हमें वसंत का मौसम आने के कारण समलैंगिक विवाह की संख्या बढने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें