फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले...

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी, तापमान में गिरावट
एजेंसीTue, 02 Jul 2013 10:04 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिलों में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में किसी तरह के बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उप्र मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक वायुमंडल में कम दबाव का क्षेत्र बनने से पूर्वी उप्र और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। बारिश का यह दौर अगले 24 घंटे तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी के अलावा मंगलवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 20.2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 18 डिग्री और आगरा का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें