फोटो गैलरी

Hindi Newsसर क्रीक पर लोगों को भड़का रहे हैं मोदी: सोनिया

सर क्रीक पर लोगों को भड़का रहे हैं मोदी: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सर क्रीक मुद्दे को सियासी फायदे के एक जरिये के तौर पर इस्तेमाल कर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि किसी को भी देश की एकता...

सर क्रीक पर लोगों को भड़का रहे हैं मोदी: सोनिया
एजेंसीSat, 15 Dec 2012 10:18 AM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी पर सर क्रीक मुद्दे को सियासी फायदे के एक जरिये के तौर पर इस्तेमाल कर लोगों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कि किसी को भी देश की एकता के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

मोदी ने सोनिया के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि वह सर क्रीक मुद्दे को सियासी फायदे के एक जरिये के तौर पर इस्तेमाल कर लोगों को भड़का रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा गुजरात के लिए काफी अहम है।

संप्रग अध्यक्ष की ओर से गुजरात सरकार पर केंद्र की ओर से दिए जाने वाले धन का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाए जाने के बाद मोदी और सोनिया के बीच जुबानी हमले तेज हो गए।

सोनिया कलोल में जबकि मोदी आणंद में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। दूसरे चरण के चुनाव का प्रचार अभियान कल समाप्त होगा। अपने उपर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मोदी ने कटाक्ष किया और उन्हें नसीहत दी कि वह चुनाव प्रचार के लिए राज्य में दाखिल होने से पहले अपना होमवर्क कर लिया करें। मोदी ने सोनिया पर गुजरात की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें