फोटो गैलरी

Hindi Newsकेशुभाई पटेल ने भाजपा छोड़ी, नयी पार्टी बनाएंगे

केशुभाई पटेल ने भाजपा छोड़ी, नयी पार्टी बनाएंगे

नब्बे के दशक में गुजरात में भाजपा के शासन का सूत्रपात करने वाले तथा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ...

केशुभाई पटेल ने भाजपा छोड़ी, नयी पार्टी बनाएंगे
एजेंसीSat, 04 Aug 2012 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

नब्बे के दशक में गुजरात में भाजपा के शासन का सूत्रपात करने वाले तथा मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बगावत करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने नयी पार्टी बनाने की योजना की घोषणा की।

यहां संवाददाता सम्मेलन में 83 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री काशीराम राणा के भी पार्टी के इस्तीफे के साथ ही अपने फैसले की घोषणा की।

पटेल ने कहा कि कांशीराम राणा और मैंने पिछले 60 साल से पार्टी से सेवा की और हमें पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को पार्टी से त्यागपत्र भेजते हुए बड़ा दुख हो रहा है। हमने यहां इस दल को पाल-पोसकर बड़ा किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह कहते हुए मोदी पर करारा प्रहार किया कि पार्टी एक व्यक्ति का संगठन बन गयी है और भाजपा के सिद्धांतों से दूर चली गयी है। गरीब और मध्य वर्ग सरकार से नाखुश है जबकि मोदी मीडिया समेत किसी को सवाल नहीं करने दे रहे।

दिसंबर में होने वाले गुजरात विधानसभा से पहले प्रदेश भाजपा में मोदी विरोधी खेमे की अगुवाई कर रहे पटेल की इस घोषणा की कुछ समय से उम्मीद ही की जा रही थी और नये दल के गठन से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें