फोटो गैलरी

Hindi Newsउत्तराखंड में भाजपा के लिए सत्ता बचाने की चुनौती

उत्तराखंड में भाजपा के लिए सत्ता बचाने की चुनौती

उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। राज्य के तीसरे विधानसभा चुनाव में 788 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता बचाने की चुनौती...

उत्तराखंड में भाजपा के लिए सत्ता बचाने की चुनौती
एजेंसीMon, 05 Mar 2012 10:16 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड विधानसभा की 70 सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना होगी। राज्य के तीसरे विधानसभा चुनाव में 788 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला होना है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता बचाने की चुनौती है। 

पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उनके स्थान पर नए मुख्यमंत्री के रूप में आए भुवन चंद्र खंडूरी भाजपा की सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहे हैं। खंडूरी का कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र सिंह नेगी से सामना है।

कांग्रेस ने राज्य में अपने सम्भावित मुख्यमंत्री की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी में इस पद के कई दावेदार हैं। नेता प्रतिपक्ष हरक सिंह रावत और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष यशपाल आर्य चुनाव मैदान में उतरे 788 उम्मीदवारों में शामिल हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें