फोटो गैलरी

Hindi Newsलोकपाल विधेयक को स्वीकार करें अन्ना: सोनिया

लोकपाल विधेयक को स्वीकार करें अन्ना: सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकपाल विधेयक लीक से हटकर है, और इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से आग्रह किया कि उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए। कांग्रेस...

लोकपाल विधेयक को स्वीकार करें अन्ना: सोनिया
एजेंसीWed, 21 Dec 2011 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकपाल विधेयक लीक से हटकर है, और इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से आग्रह किया कि उन्हें इसे स्वीकार कर लेना चाहिए।

कांग्रेस संसदीय दल को सम्बोधित करते हुए गांधी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस ने जितना कुछ किया है, उतना किसी भी पार्टी ने नहीं किया। गांधी ने इस बात को झूठी कयासबाजी बताया, जिसमें कहा जा रहा है कि सरकार और कांग्रेस के बीच मतभेद हैं। गांधी ने कहा कि कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर अलग-अलग राय हो सकती है, लेकिन अंत में दोनों (सरकार और पार्टी) एक मंच पर हैं।

पिछले दिसम्बर में बुराड़ी में हुए कांग्रेस के महाअधिवेशन का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि पार्टी ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए कदम उठाने का निर्णय लिया था और उन वादों को पूरा किया गया है। गांधी ने कहा कि सरकार ने खुलासा करने वालों से सम्बंधित विधेयक लाई है, शिकायत निवारण प्रक्रिया, लोकपाल विधेयक, और सिटिजन चार्टर विधेयक तैयार किया है। खाद्य सुरक्षा विधेयक का जिक्र करते हुए गांधी ने कहा कि आम आदमी की चिंताओं को दूर करना संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का केंद्रीय एजेंडा है।

सोनिया गांधी ने पार्टी के सांसदों से कहा कि कांग्रेस ने खाद्य सुरक्षा और लोकपाल पर अपने चुनावी वायदों को पूरा किया।

सोनिया ने कहा कि भाजपा ने अभी इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया है लोगों का कांग्रेस में भरोसा है और वह कांग्रेस और सरकार के बीच मतभेदों के बारे में अफवाहें फैला रही है। सोनिया ने कहा कि मैं लोकपाल और महिला आरक्षण के लिए संघर्ष करती रहूंगी।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की इस बात के लिए आलोचना की कि वह उन महत्वपूर्ण विधेयकों में बाधा डाल रही है, जिन्हें सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने तथा जनता की शिकायतें दूर करने के लिए संसद में लाना चाहती है।

संसद भवन में कांग्रेसी सांसदों को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा 2004 और उसके बाद 2009 के लोकसभा चुनावों में अपनी हार पचा नहीं पाई है और इसीलिए वह महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होने के रास्ते में हर सम्भव रोड़ा अटका रही है।

सोनिया के सम्बोधन के बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि सरकार और कांग्रेस के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें