फोटो गैलरी

Hindi Newsअब संगीत जगत में प्रियंका मचाएंगी धूम

अब संगीत जगत में प्रियंका मचाएंगी धूम

अब आप सुन सकेंगे प्रियंका चोपड़ा का गाया गाना, क्योंकि अब वह संगीत की दुनिया में भी कदम रख रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सल म्यूजिक और देसी हिट्स के साथ एक एलबम का करार किया है। अंतरराष्ट्रीय...

अब संगीत जगत में प्रियंका मचाएंगी धूम
एजेंसीFri, 05 Aug 2011 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अब आप सुन सकेंगे प्रियंका चोपड़ा का गाया गाना, क्योंकि अब वह संगीत की दुनिया में भी कदम रख रहीं हैं। हाल ही में उन्होंने यूनिवर्सल म्यूजिक और देसी हिट्स के साथ एक एलबम का करार किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज होने वाली इस एलबम में अंग्रेजी में गाने होंगे जिन्हें प्रियंका खुद गायेंगी।
इस नये अनुभव से प्रियंका चोपड़ा काफी खुश हैं और उन्होंने टि्वटर पर यह खुशी जाहिर की है।

उन्होंने लिखा है कि यह उनका एक सपना था और वह हमेशा से यह करना चाहती थी। इसकी तैयारी को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें