फोटो गैलरी

Hindi Newsअमेरिका में जुआघर में गोलीबारी, 7 घायल

अमेरिका में जुआघर में गोलीबारी, 7 घायल

अमेरिका में सिएटल शहर के एक जुआघर में रविवार को एक हथियारबंद व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक वाशिंगटन के आबर्न...

अमेरिका में जुआघर में गोलीबारी, 7 घायल
एजेंसीMon, 25 Jul 2011 12:22 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में सिएटल शहर के एक जुआघर में रविवार को एक हथियारबंद व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने से सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक वाशिंगटन के आबर्न कस्बे के पुलिस प्रमुख जैमी सिडल ने बताया कि यह घटना मकलेशॉट जुआघर के भीतर हुई।

उन्होंने कहा कि 42 वर्षीय हथियारबंद व्यक्ति एक महिला की तलाश में जुआघर में दाखिल हुआ था, जो कि सम्भवत: उसकी मित्र या पत्नी थी। इस दौरान उसने उस महिला को किसी दूसरे व्यक्ति के साथ नृत्य करते देखा।

इसके बाद हथियारबंद व्यक्ति ने उस जोड़े पर गोलीबारी कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। बाद में उसने पांच अन्य लोगों को घायल कर दिया। हमलावर ने घटनास्थल से फरार होने की कोशिश की, लेकिन जुआघर के सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें