फोटो गैलरी

Hindi Newsचीन व जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके

चीन व जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके

उत्तर पूर्वी जापान व चीन के साथ न्यूगिनी द्वीप पर सोमवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान में उसी क्षेत्र में झटका महसूस किया गया, जहां पिछले दिनों सुनामी ने जबरदस्त तबाही मचाई...

चीन व जापान में भूकंप के जबरदस्त झटके
एजेंसीMon, 25 Jul 2011 10:33 AM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर पूर्वी जापान व चीन के साथ न्यूगिनी द्वीप पर सोमवार को जबरदस्त भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान में उसी क्षेत्र में झटका महसूस किया गया, जहां पिछले दिनों सुनामी ने जबरदस्त तबाही मचाई थी।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप सोमवार सुबह तीन बजकर 51 मिनट पर फुकुशिमा के 94 किलोमीटर पूर्व में महसूस किया गया जो प्रशांत महासागर में 22.1 मील (35.6 किलोमीटर) की गहराई पर केंद्रित था। इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। इसका केंद्र राजधानी टोक्यो से 282 किलोमीटर दूर था।

शनिवार को इसी क्षेत्र के पूर्वी तट होंशु पर 6.4 की तीव्रता का भूकंप आया था। जापान के पूर्वोत्तर तटीय क्षेत्र में 11 मार्च को आए जबरदस्त भूकंप और सुनामी में लगभग 23 हजार लोगों की मौत हुई थी और फुकुशिमा के दाई इची परमाणु संयंत्र में विकिरण के खतरे की वजह से 80 हजार लोगों को अपने घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था।

उधर, पश्चिमी चीन के झिंजियांग में सोमवार भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 5.0 मापी गई। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वे के अनुसार भूकंप सोमवार तड़के स्थानीय समयानुसार तीन बजकर पांच मिनट पर आया। यह अलटाय के 285 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में 15 किलोमीटर की गहराई पर केन्द्रित था। यह शहर मंगोलियाई सीमा के नजदीक स्थित है। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

उत्तर पश्चिमी चीन के झिंजियांग में लंबी पर्वतीय श्रृंखला है जो देश के क्षेत्रफल का लगभग छठा हिस्सा है। इस क्षेत्र में लगभग दो करोड़ लोग रहते हैं। इनमें 80 लाख उइगुर हैं जो तुर्की भाषा बोलने वाले मुस्लिम हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें