फोटो गैलरी

Hindi Newsचलाएं..मेकअप का जादू!

चलाएं..मेकअप का जादू!

मेकअप ब्रश सच में आपके लिए जादू की छड़ी का काम कर सकता है, बशर्ते आप मेकअप की छोटी-मोटी ट्रिक्स से वाकिफ हों। आइए जानें कुछ ऐसी ही ट्रिक्स 1. अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए नैचुरल स्किन...

चलाएं..मेकअप का जादू!
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 15 Jul 2011 10:48 AM
ऐप पर पढ़ें

मेकअप ब्रश सच में आपके लिए जादू की छड़ी का काम कर सकता है, बशर्ते आप मेकअप की छोटी-मोटी ट्रिक्स से वाकिफ हों। आइए जानें कुछ ऐसी ही ट्रिक्स

1. अपने चेहरे के दाग-धब्बों को छुपाने के लिए नैचुरल स्किन टोन आई पेंसिल की मदद से उन्हें छुपाएं। अब पूरे चेहरे पर फाउंडेशन लगाएं। दाग-धब्बा नहीं दिखेगा।
2. लिपस्टिक की कीमत कम नहीं होती, इसलिए जरा-सी लिपस्टिक को भी बेकार न जाने दें। अगर बहुत थोड़ी-सी लिपस्टिक बची है और आप उसे लगा नहीं पा रही हैं, तो एक डिब्बे में पेट्रोलियम जेली लें, उसमें बची हुई लिपस्टिक मिलाएं और हो गया आपका अपना लिप ग्लॉस तैयार।
3. अगर आपके होंठ बहुत जल्दी रूखे हो जाते हैं, तो सामान्य लिपस्टिक की जगह लंबे वक्त तक टिकने वाली लिपस्टिक लगाएं। इन लिपस्टिक में मॉइस्चराइजर भी होता है, जो आपको होंठों को खूबसूरत और मुलायम दोनों रखेगा।
4. लिपस्टिक का रंग चुनते वक्त भी खयाल रखें। अगर आप हल्के रंग की लिपस्टिक लगाएंगी तो आपके होंठ बड़े दिखेंगे, वहीं गाढ़े रंग की लिपस्टिक से होंठ छोटे दिखेंगे।
5. अगर आपका फाउंडेशन बहुत डार्क है, तो उसे हाथ में लेकर उसमें जरा-सा मॉइस्चराइजर मिलाएं। फाउंडेशन का शेड हल्का हो जाएगा।
6. अपने आई लाइनर की नोक बनाने से पहले उसे कुछ देर के लिए फ्रीजर में रख दें और उसके बाद उसकी नोक बनाएं। फर्क आप खुद महसूस करेंगी।
7. आपकी लिपस्टिक लंबे वक्त तक टिके इसके लिए सबसे पहले होंठों पर ब्रश की मदद से टेलकम पाउडर लगाएं और उसके ऊपर लिपस्टिक का पहला कोट लगाएं। ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करें और उसके बाद होंठों पर फिर से टेलकम पाउडर लगाएं। इसके बाद फिर लिपस्टिक लगाएं। लिपस्टिक अपेक्षाकृत ज्यादा देर तक टिकेगी।
8. बालों को सेट करने के लिए शैंपू करने के बाद बालों को हल्का सुखा लें। ऊंची पॉनिटेल बना लें। लगभग एक घंटे बाद पॉनिटेल खोल लें और बालों में हल्के हाथों से कंघी कर लें। बाल अपने आप सेट हो जाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें