फोटो गैलरी

Hindi Newsकेट मिडिलटन जैसी बने बिटिया विक्टोरिया

केट मिडिलटन जैसी बने बिटिया : विक्टोरिया

गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम चाहती हैं कि उनकी बेटी हार्पर सेवन, डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडिलटन जैसी बने। विक्टोरिया ने इसी रविवार को लॉस एंजेलिस में हार्पर को जन्म दिया था। हार्पर...

केट मिडिलटन जैसी बने बिटिया : विक्टोरिया
एजेंसीThu, 14 Jul 2011 12:34 PM
ऐप पर पढ़ें

गायिका से फैशन डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम चाहती हैं कि उनकी बेटी हार्पर सेवन, डचेज ऑफ कैम्ब्रिज केट मिडिलटन जैसी बने।

विक्टोरिया ने इसी रविवार को लॉस एंजेलिस में हार्पर को जन्म दिया था। हार्पर विक्टोरिया व उनके पति डेविड बेकहम की पहली बेटी है।

वेबसाइट 'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने बताया कि केट मिडिलटन से हर किसी को प्यार हो जाता है। वह खूबसूरत हैं, बहुत अच्छा बोलती हैं और अच्छे तौर-तरीके जानती हैं। विक्टोरिया चाहती हैं कि हार्पर में भी ये सभी गुण हों।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें