फोटो गैलरी

Hindi Newsफरीद की हमदम होंगी सबा अंजुम, सगाई संपन्न

फरीद की हमदम होंगी सबा अंजुम, सगाई संपन्न

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सबा अंजुम पूर्व हॉकी खिलाड़ी फरीद खान के साथ निकाह करने वाली हैं और दोनों की सगाई की रस्म रविवार की रात छत्तीसगढ के दुर्ग में संपन्न हो गई।   रायपुर से लगभग 40...

फरीद की हमदम होंगी सबा अंजुम, सगाई संपन्न
एजेंसीMon, 06 Jun 2011 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सबा अंजुम पूर्व हॉकी खिलाड़ी फरीद खान के साथ निकाह करने वाली हैं और दोनों की सगाई की रस्म रविवार की रात छत्तीसगढ के दुर्ग में संपन्न हो गई।
 
रायपुर से लगभग 40 किमी दूर दुर्ग में दोनों ने अपने परिजनों की मौजूदगी में सगाई की रस्म एक दूसरे को अंगूठी पहना कर पूरी की। सबा और फरीद दोनों दुर्ग में एक ही मुहल्ले के निवासी हैं और दोनो के परिवारों के बीच भी पुराने सम्बन्ध रहे हैं।

सबा ने इस मौके पर कहा कि यह उनके लिए खुशी का दूसरा मौका है। तीन दिन पूर्व ही उन्हें भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तानी सौंपी गई थी अब सगाई की खुशी मिली है। उन्होंने शादी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि फिलहाल उनका खेल का बहुत व्यस्त कार्यक्रम है लेकिन जल्द ही निकाह के लिए समय निकाला जाएगा।
 
सबा के मंगेतर फरीद ने कहा कि सबा के साथ उनकी शादी अरेंज एवं लव दोनों है और सगाई की तरह ही शादी की तिथि भी सरप्राइज होगी। फरीद हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी रह चुके हैं और इस समय वह परिवहन व्यवसाय में जुटे हुए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें