फोटो गैलरी

Hindi Newsसायना एक स्थान लुढकीं

सायना एक स्थान लुढकीं

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। सायना को चीन की जिन वांग ने चौथे स्थान पर धकेला है। पहले तीन स्थानों पर बैडमिंटन...

सायना एक स्थान लुढकीं
एजेंसीThu, 21 Apr 2011 05:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ताजा विश्व रैंकिंग में एक स्थान गिरकर चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं।

सायना को चीन की जिन वांग ने चौथे स्थान पर धकेला है। पहले तीन स्थानों पर बैडमिंटन की महाशक्ति चीन का ही कब्जा है। चीन की शिजियांग वांग पहले, यिहान वांग दूसरे और जिन वांग तीसरे स्थान पर हैं।

महिला युगल रैंकिंग में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी भारत की ज्वाला गट्टा और अश्विनी पोनप्पा दो स्थान गिरकर 20वें स्थान पर पहुंच गई हैं। मिश्रित युगल रैंकिंग में वी दीजू और ज्वाला गट्टा भी दो स्थान फिसलकर 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें