फोटो गैलरी

Hindi Newsकंपनी विधेयक मानसून सत्र में देवड़ा

कंपनी विधेयक मानसून सत्र में: देवड़ा

नया कंपनी विधेयक पर संसद के मानसूत्र सत्र में पेश किया जाएगा। यह विधेयक 50 बरस पुराने कंपनी कानून की जगह लेगा। कंपनी मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने फिक्की के एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को...

कंपनी विधेयक मानसून सत्र में: देवड़ा
एजेंसीThu, 21 Apr 2011 05:16 PM
ऐप पर पढ़ें

नया कंपनी विधेयक पर संसद के मानसूत्र सत्र में पेश किया जाएगा। यह विधेयक 50 बरस पुराने कंपनी कानून की जगह लेगा। कंपनी मामलों के मंत्री मुरली देवड़ा ने फिक्की के एक कार्यक्रम के मौके पर संवाददाताओं को यह जानकारी दी।
   
देवड़ा ने कहा, कंपनी विधेयक संसद के मानसून सत्र में चर्चा के लिए आएगा। नए कंपनी विधेयक में शेयर धारकों को ज्यादा अधिकार तथा कारपोरेट प्रशासन के नियमों को सख्त किए जाने का प्रावधान है। सत्यम कंप्यूटर का हजारों करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद यह विधेयक पेश किया गया है।
   
नए विधेयक में देश में पहली बार क्लास एक्शन सुइट की अवधारणा को शुरू करने का प्रस्ताव है। इसमें निवेशकों को उत्पीड़न और कुप्रबंधन के लिए कंपनी के खिलाफ मुकदमा दायर करने का अधिकार होगा।
    
अन्य बातों के अलावा इसमें जनता से धन जुटाने के कानून को भी कड़ा किया जाने का प्रावधान है। विधेयक में कंपनी के निदेशकों या महत्वपूर्ण प्रबंधन स्तर के पद पर कार्यरत अधिकारियों के भेदिया कारोबार को आपराधिक मामला माना जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें