फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत के 89 कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

भारत के 89 कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने 89 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। सप्ताह भर पहले ही एक भारतीय कैदी को 27 वर्ष बाद पाकिस्तानी जेल से रिहा किया गया था। गोपाल दास गत सात अप्रैल को अट्टारी सीमा के रास्ते...

भारत के 89 कैदियों को रिहा करेगा पाकिस्तान
एजेंसीWed, 13 Apr 2011 02:10 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान ने 89 भारतीय कैदियों को रिहा करने का फैसला लिया है। सप्ताह भर पहले ही एक भारतीय कैदी को 27 वर्ष बाद पाकिस्तानी जेल से रिहा किया गया था।

गोपाल दास गत सात अप्रैल को अट्टारी सीमा के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे। उन्हें जासूसी के आरोप में 27 साल पहले पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। तब से उन्हें पाकिस्तानी जेल में कैद रखा गया था।

जियो न्यूज ने खबर दी है कि पाकिस्तान सद्भावना के तौर पर मछुआरों सहित 89 भारतीय कैदियों को रिहा करेगा। विदेश विभाग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि रिहा किए गए भारतीय कैदियों को 15 अप्रैल को भारतीय अधिकारियों के सुपुर्द किया जाएगा।

इस महीने के आरम्भ में दोनों देशों के बीच सचिव स्तरीय वार्ता में भारत पाकिस्तान को सीमा पार जेल में बंद लोगों के नाम की एक सूची भेजी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें