फोटो गैलरी

Hindi Newsएकल में सानिया की चुनौती समाप्त

एकल में सानिया की चुनौती समाप्त

भारत की शीर्ष महिला एकल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई है। सानिया को शुक्रवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में...

एकल में सानिया की चुनौती समाप्त
एजेंसीSat, 26 Mar 2011 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत की शीर्ष महिला एकल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा की मियामी मास्टर्स टूर्नामेंट की एकल स्पर्धा में चुनौती समाप्त हो गई है।

सानिया को शुक्रवार को खेले गए महिला वर्ग की एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में विश्व की 27वीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी मारिया किरिलेंको ने 5-7, 6-3, 6-0 से हरा दिया।

इस मुकाबले का पहला सेट जीतकर सानिया ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दूसरे सेट में किरिलेंको ने शानदार वापसी करते हुए उस सेट को 6-3 से अपने नाम कर लिया। इसके बाद किरिलेंको ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और तीसरा तथा निर्णायक सेट जीतकर इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

विश्व की 99वें वरीयता प्राप्त सानिया को इस मुकाबले में क्वालीफाइंग दौर से गुजरना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें