फोटो गैलरी

Hindi Newsनिवेश के लिहाज से भारत 21वें स्थान पर रपट

निवेश के लिहाज से भारत 21वें स्थान पर: रपट

भारतीय कंपनियां भी विदेशों में अपना निवेश बढ़ा रही हैं। विदेशों में निवेश करने के लिहाज से भारत को दुनिया में 21वें स्थान पर रखा गया है और भारतीय कंपनियों ने पिछले दशक में विदेशों में 75 अरब डालर से...

निवेश के लिहाज से भारत 21वें स्थान पर: रपट
एजेंसीFri, 24 Sep 2010 02:56 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कंपनियां भी विदेशों में अपना निवेश बढ़ा रही हैं। विदेशों में निवेश करने के लिहाज से भारत को दुनिया में 21वें स्थान पर रखा गया है और भारतीय कंपनियों ने पिछले दशक में विदेशों में 75 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है।

कोलंबिया विश्वविद्यालय में सतत अंतरराष्ट्रीय निवेश पर वाले कोलंबिया सेंटर ने बाहयप्रवाहित प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर अपनी एक रपट में यह निष्कर्ष निकाला है। रपट में कहा गया है कि भारतीय फर्मों ने बीते दशक में विदेशों में 75 अरब डालर से अधिक का निवेश किया है। वर्ष 2000 के बाद सालाना एफडीआई में 50 गुना बढोतरी देखने को मिली है।

इसके अनुसार आर्थिक मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन लगातार सुधरा है और यहां की कंपनियों की प्रतिस्पर्धी क्षमता भी बढी़ है। भारतीय कंपनियां विदेशों में अनेक देशों में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश कर रही हैं।

उल्लेखनीय है कि कोलंबिया विश्वविद्यालय की जारी एक रपट में भारत को एफडीआई गंतव्य के लिहाज से13वां सबसे बड़ा देश माना गया था। वर्ष 2008 में निवेश 42 अरब तथा 2009 में निवेश 27 अरब डालर था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें