फोटो गैलरी

Hindi Newsशंघाई बना चीन का सर्वाधिक सेक्सी शहर

शंघाई बना चीन का सर्वाधिक सेक्सी शहर

चीन के पूर्वी शहर शंघाई, हांगकांग और चोंगकिंग शहर को एक सर्वे में उनकी समृद्धि, आकर्षक इमारतों और खूबसूरत लड़कियों के कारण सर्वाधिक सेक्सी शहरों की सूची में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला...

शंघाई बना चीन का सर्वाधिक सेक्सी शहर
एजेंसीMon, 20 Sep 2010 03:14 PM
ऐप पर पढ़ें

चीन के पूर्वी शहर शंघाई, हांगकांग और चोंगकिंग शहर को एक सर्वे में उनकी समृद्धि, आकर्षक इमारतों और खूबसूरत लड़कियों के कारण सर्वाधिक सेक्सी शहरों की सूची में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला है।

चीन के 30 शहरों में रहने वाले करीब 6,577 निवासियों में से 17 फीसदी से अधिक लोगों ने शंघाई को सर्वाधिक सेक्सी शहर बताया। यह सर्वे होराइजन रिसर्च कन्सल्टेन्सी ग्रुप ने किया।

दूसरे स्थान पर रहा हांगकांग जिसे 8.4 फीसदी लोगों ने सेक्सी शहर माना। चोंगकिंग शहर को 4.7 फीसदी लोगों ने सेक्सी शहर बताया। बीजिंग और गुआंगझोउ शहर को सेक्सी शहर मानने वालों की संख्या करीब 4.6 फीसदी थी।

शंघाई को सर्वाधिक सेक्सी शहर चुनने वालों ने इसका कारण, वहां की मजबूत अर्थव्यवस्था, आकर्षक इमारतों, खूबसूरती, वर्ल्ड एक्सपो 2010 के आयोजन तथा सांस्कृतिक विविधता को बताया है।

चाइना डेली में सोमवार को प्रकाशित एक खबर में कहा गया है कि हांगकांग को दूसरे स्थान पर इसलिए चुना गया क्योंकि यहां कई जानी मानी हस्तियां रहती हैं और यह एक अंतरराष्ट्रीय शहर है। खूबसूरत और सेक्सी महिलाओं के कारण चोंगकिंग को तीसरा सर्वाधिक सेक्सी शहर चुना गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें