फोटो गैलरी

Hindi Newsअंजाना अंजानी में होंगे दो शीर्षक गीत शेखर

'अंजाना अंजानी' में होंगे दो शीर्षक गीत: शेखर

रणवीर कपूर अभिनीत 'अंजाना अंजानी' में दो शीर्षक गीत होंगे। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होगी। फिल्म के संगीतकार शेखर रविजानी ने कहा कि हमने फिल्म के लिए दो शीर्षक गीत बनाए हैं। एक धीमा है, जबकि दूसरा...

'अंजाना अंजानी' में होंगे दो शीर्षक गीत: शेखर
एजेंसीSun, 29 Aug 2010 02:50 PM
ऐप पर पढ़ें

रणवीर कपूर अभिनीत 'अंजाना अंजानी' में दो शीर्षक गीत होंगे। फिल्म अगले महीने प्रदर्शित होगी। फिल्म के संगीतकार शेखर रविजानी ने कहा कि हमने फिल्म के लिए दो शीर्षक गीत बनाए हैं। एक धीमा है, जबकि दूसरा फास्ट क्लब सांग है।

अंजाना अंजानी दो ऐसे अंजाने लोगों की कहानी है, जो प्रेम में कई बार असफल होने के बाद आत्महत्या करने का फैसला करते हैं। वे दोनों आत्महत्या करने के लिए एक ही पुल पर आते हैं और यहां दोनों की मुलाकात उनकी लंबे समय की दोस्ती में बदल जाती है।

विशाल-शेखर की जोड़ी वाले शेखर इसके पहले झंकार बीटस, ओम शांति ओम, ब्लफमास्टर, दोस्ताना और आई हेट लव स्टोरीज का संगीत दे चुके हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें