यूपी में सपा नेता की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार देर रात समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र की है। गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने...
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में गुरुवार देर रात समाजवादी पार्टी (सपा) के एक स्थानीय नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र की है। गुरुवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों ने सपा नेता अनिल यादव (34) की गोलीमार कर हत्या कर दी।
घटना के वक्त अनिल शहर (गाजीपुर) से घर लौट रहे थे। दिवंगत नेता के परिजन इलाके के ही चार लोगों पर राजनीतिक रंजिश में हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। नंदगंज थाना के प्रभारी रणजीत राय ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि परिजनों की शिकायत पर पास के सैदपुर गांव निवासी अंगद यादव और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ आज सुबह मामला दर्ज किया गया।
राय ने कहा कि फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। उन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जी रही है। मारे गए सपा नेता स्थानीय सुदर्शन इंटर कालेज के प्रबंधक भी थे।