फोटो गैलरी

Hindi Newsकैमूर जिले में तीन बारुदी सुरंग बरामद

कैमूर जिले में तीन बारुदी सुरंग बरामद

बिहार में उग्रवाद प्रभावित कैमूर जिले के कैमूर पहाड़ी के निकट से पुलिस ने गुरूवार देर रात तीन बारुदी सुरंग बरामद की। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान...

कैमूर जिले में तीन बारुदी सुरंग बरामद
एजेंसीFri, 16 Jul 2010 05:39 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में उग्रवाद प्रभावित कैमूर जिले के कैमूर पहाड़ी के निकट से पुलिस ने गुरूवार देर रात तीन बारुदी सुरंग बरामद की। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्थानीय पुलिस जब कैमूर पहाड़ी के निकट से गुजर रही थी तभी दुग्धालोहरा मार्ग पर बारुदी सुरंग होने का अंदेशा हुआ। इसके बाद पुलिस ने इस मार्ग के तीन स्थानों पर बिछाई गई बारुदी सुरंग को बरामद किया।

सूत्रों ने बताया कि बाद में पुलिस ने इन्हें निष्क्रिय कर दिया। पुलिस माओवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें