फोटो गैलरी

Hindi Newsलॉ में घटी हजारों सीटें

लॉ में घटी हजारों सीटें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एलएलबी पाठ्यक्रम में हजारों सीटें कम हो रही हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने गुणवत्ता के चलते कॉलेजों में सीटों की संख्या सीमित कर दी हैं। अब किसी भी कॉलेज में 320 से...

लॉ में घटी हजारों सीटें
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 14 Jul 2010 01:25 PM
ऐप पर पढ़ें

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के एलएलबी पाठ्यक्रम में हजारों सीटें कम हो रही हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने गुणवत्ता के चलते कॉलेजों में सीटों की संख्या सीमित कर दी हैं। अब किसी भी कॉलेज में 320 से ज्यादा सीटें नहीं होंगी। इससे एमएमएच कॉलेज, एनएएस कॉलेज व मेरठ कॉलेज, मेरठ में सीटें घट जाएंगी।

बार काउंसलिंग लंबे समय से कानून की पढ़ाई में गुणवत्ता की वकालत कर रहा है। अब बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया ने सभी लॉ कॉलेजों में सीटें तय करने का फैसला लिया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय को अवगत करा दिया गया है। इसे लेकर कॉलेजों में हड़कंप मचा हुआ है। एमएमएच कॉलेज में 560 सीटों पर लॉ में प्रवेश होता है। इस बार सीटों की संख्या घटकर 320 कर दी गई है। कॉलेज प्रशासन को मेरिट की चिंता सता रही है। लॉ में पहले ही मेरिट फस्र्ट क्लास से ऊपर रहती है। नए नियमों के बाद यह और हाई हो जाएगी। लॉ के विभागाध्यक्ष डॉ. एके गौतम कहते हैं कि सीटें घटने के बारे में सूचना मिल गई है और वे कुलपति से बातचीत के बाद ही इस संबंध में फैसला लेंगे। उधर, छात्र भी इस मामले पर आंदोलन की रणनीति बनाने में जुटे हैं।

विश्वविद्यालय के विधि विभाग के प्रमुख एके गौतम ने कहा कि हम इस फैसले पर विचार कर रहे हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने सीटें सीमित कर दी हैं। इस मामले पर कुलपति से विचार के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें