फोटो गैलरी

Hindi Newsपुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया

पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया

झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार देर रात नक्सली बावूराम मांमी उर्फ मंगरा मांमी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मांमी तीन...

पुलिस ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया
एजेंसीWed, 23 Jun 2010 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र से पुलिस ने मंगलवार देर रात नक्सली बावूराम मांमी उर्फ मंगरा मांमी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि मांमी तीन अन्य नक्सली वारदातों का अभियुक्त हैं। दो वारदातों में मांमी के घर की कुर्की भी हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मांमी पिछले चार सालों से फरार था। पुलिस ने नक्सलियों के विरूद्ध छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें