फोटो गैलरी

Hindi Newsएक और अमेरिकी भारतीय ने जीता उच्चारण प्रतिस्पर्धा

एक और अमेरिकी भारतीय ने जीता उच्चारण प्रतिस्पर्धा

अमेरिका में ओहियो की भारतीय मूल की 14 वर्षीय अनामिका वीरामणि ने लोकप्रिय उच्चारण प्रतिस्पर्धा स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीती है। यह प्रतिस्पर्धा लगातार तीन साल से भारतीय मूल के अमेरिकी बच्चों ही...

एक और अमेरिकी भारतीय ने जीता उच्चारण प्रतिस्पर्धा
एजेंसीSat, 05 Jun 2010 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिका में ओहियो की भारतीय मूल की 14 वर्षीय अनामिका वीरामणि ने लोकप्रिय उच्चारण प्रतिस्पर्धा स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी जीती है। यह प्रतिस्पर्धा लगातार तीन साल से भारतीय मूल के अमेरिकी बच्चों ही जीत रहे हैं।

अनामिका ने शुक्रवार को स्ट्रोमुहर शब्द का सटीक उच्चारण कर यह प्रतिस्पर्धा जीती। वह नकद और पुरस्कार के रूप में 40 हजार डॉलर से अधिक अपने घर ले गई। ह्दयचिकित्सक बनने की तमन्ना रखने वाली अनामिका वाशिंगटन में हुए तीन दिवसीय फाइनल में हिस्सा लेकर 273 बच्चों के बीच विजेता बनकर उभरी। स्ट्रोमुहर वेग मापने वाला यंत्र है।

विजेता घोषित किए जाने के बाद वीरामणि ने कहा कि यह अति यथार्य है। यह एक आश्चर्यजनक अनुभव है। पिछले साल वह पांचवे स्थान पर रही थी। वह पिछले 12 सालों में यह प्रतिस्पर्धा जीतने वाली आठवीं भारतीय अमेरिकी हैं।

पिछले कुछ वर्षों में इस प्रतिस्पर्धा के प्रति बच्चों की दिलचस्पी बढ़ी है। इसमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के बच्चों भी शामिल होते हैं। इस बार भारतीय मूल के 40 बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लिया। अबतक के इतिहास में इस बार सर्वाधिक बच्चों ने प्रतिस्पर्धा में भाग लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें