फोटो गैलरी

Hindi Newsउप्र में बरिश से मौसम खुशगवार

उप्र में बरिश से मौसम खुशगवार

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शनिवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, रायबरेली,...

उप्र में बरिश से मौसम खुशगवार
एजेंसीSat, 05 Jun 2010 11:20 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में शनिवार सुबह बारिश होने से मौसम खुशगवार हो गया है। बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

लखनऊ के अलावा मुरादाबाद, रायबरेली, प्रतापगढ़ सहित कई स्थानों पर शनिवार सुबह आंधी के साथ हुई बारिश का लोगों ने जमकर आनंद उठाया।

पिछले 24 घंटों के दौरान बुंदेलखंड सहित कई इलाकों में हुई बारिश का अधिकतम तापमान पर खास फर्क नहीं पड़ा। वाराणसी राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। इसके अलावा इलाहाबाद का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री, गोरखपुर का 40.0 डिग्री, कानपुर का 40.2 डिग्री और लखनऊ का 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें