फोटो गैलरी

Hindi Newsअश्लील फिल्म बनाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

मुंबई में सेना के एक अधिकारी को कथित तौर पर इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक आरोपी...

अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार
एजेंसीFri, 07 May 2010 05:17 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई में सेना के एक अधिकारी को कथित तौर पर इंटरनेट पर बच्चों की अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी लेफ्टिनेंट कर्नल जगमोहन बलबीर सिंह को पुलिस की साइबर सेल ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। सिंह मुंबई में छुट्टी मनाने गया था।

सूत्रों ने बताया, ''सिंह को साइबर अपराध के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है। उसे जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा। हिरासत में रखने के लिए आवेदन दिया गया है।''

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें