फोटो गैलरी

Hindi Newsराफेल ने नौसेना के 57 लड़ाकू विमानों का सौदा हासिल करने के लिए जोर लगाया

राफेल ने नौसेना के 57 लड़ाकू विमानों का सौदा हासिल करने के लिए जोर लगाया

भारतीय वायुसेना के बेड़े को मजबूत करने के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों का 8.78 अरब यूरो का सौदा करने के बाद फ्रांसीसी विमान विनिर्माता डेसाल्ट एवियेशन अब नौसेना के लिए 57 विमानों का अनुबंध हासिल करने...

राफेल ने नौसेना के 57 लड़ाकू विमानों का सौदा हासिल करने के लिए जोर लगाया
एजेंसीWed, 15 Feb 2017 06:27 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय वायुसेना के बेड़े को मजबूत करने के लिए 36 राफेल लड़ाकू विमानों का 8.78 अरब यूरो का सौदा करने के बाद फ्रांसीसी विमान विनिर्माता डेसाल्ट एवियेशन अब नौसेना के लिए 57 विमानों का अनुबंध हासिल करने पर जोर लगा रहा है।

नौसेना ने पिछले महीने सूचना का अनुरोध जारी कर अपने विमान पोतों को लड़ाकू विमानों से लैस करने के लिए विभिन्न विनिमार्ताओं से जवाब मांगा था। नौसेना पहले स्वदेशी तेजस विमानों को बेड़े का हिस्सा बनाना चाहती थी, लेकिन उसने बाद में इस योजना का त्याग कर दिया। डेसाल्ट एवियेशन के सीईओ एरिक ट्रैपियर ने कहा कि फ्रांसीसी विमानन कंपनी नौसेना का ठेका हासिल करने के लिए जोर लगाएगी।

उन्होंने कहा कि हम एकमात्र ऐसी कंपनी हैं जिसका हमारी वायुसेना एवं हमारी नौसेना के लिए पूरी तरह से एक ही विमान होता है। नौसेना एवं वायुसेना के लिए हमारे राफेल एक ही हैं। इससे पहले पिछले साल फ्रांस की एक टीम ने नौसेना विमानों के विभिन्न पहलुओं एवं राफेल लड़ाकू विमानों के इस्तेमाल से सेना एवं नौसेना दोनों को होने वाले फायदों पर वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों को एक विस्तत प्रस्तुति दी थी। ट्रैपियर ने कहा कि अगर हमें नौसेना का नया अनुबंध मिलता है तो हमें स्थानीय स्तर पर कार्यान्वित किए जा रहे राफेल विनिर्माण (वायुसेना के लिए) से फायदा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें