ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRदिल्ली की सर्दी: पांच दिन में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

दिल्ली की सर्दी: पांच दिन में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

मौसम में आए बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन और बढ़ेगी। अगले पांच दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी...

दिल्ली की सर्दी: पांच दिन में पांच डिग्री तक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Nov 2017 07:42 AM
ऐप पर पढ़ें

मौसम में आए बदलाव के चलते दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन और बढ़ेगी। अगले पांच दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद उत्तर से आने वाली हवाएं राजधानी में ठंड बढ़ाएंगी। इसके चलते सुबह-शाम व रात को तापमान। अधिकतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है। वहीं, अगले हफ्ते से घना कोहरा भी छा सकता है।

शनिवार सबसे साफ रहा
राजधानी में शनिवार को नवंबर महीने में सबसे साफ हवा रही। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के आंकड़ो के अनुसार दिल्ली की हवा में पीएम 2.5 का स्तर 298 एक्यूआई रहा। इससे पहले 17 नवम्बर को हवा में प्रदूषण का स्तर 310 एक्यूआई के करीब था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें