रोहिणी कोर्ट: कैदी हत्या मामले में 3 और अरेस्ट, हुआ ये खुलासा
रोहिणी अदालत परिसर में एक हफ्ते पहले एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। मृतक विनोद उर्फ बल्ले को तीसरी...
रोहिणी अदालत परिसर में एक हफ्ते पहले एक विचाराधीन कैदी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। मृतक विनोद उर्फ बल्ले को तीसरी बटालियन के कर्मियों ने 13 नवंबर को रोहिणी अदालत में पेश किया था। खान ने बताया कि उससे गलत इंसान का मर्डर कर दिया, हालांकि उसे मर्डर करने की सुपारी दी गई थी।
ऐसे हुई थी हत्या
पेशी से वापस ले जाते वक्त उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमला करने वाले अब्दुल खान को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया था और घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी जब्त कर लिया गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई कि खान नीरज बवाना गिरोह का सदस्य था और उससे मिली सूचना के आधार पर कल अन्य तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।