ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCRगाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, VIDEO

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, VIDEO

इंदिरपुरम में कनावनी नहर रोड पर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। वसुंधरा के होटल से बंदूक लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने कनावनी नहर पर रोक लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर...

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में पुलिस और बदमाश में मुठभेड़, एक बदमाश गिरफ्तार, VIDEO
हिन्दुस्तान टीम, गाजियाबादFri, 06 Oct 2017 02:14 PM
ऐप पर पढ़ें

इंदिरपुरम में कनावनी नहर रोड पर ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया। वसुंधरा के होटल से बंदूक लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस ने कनावनी नहर पर रोक लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। काफी देर चली मुठभेड़ के बाद एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश भागने में कामयाब हो गया। पुलिस दूसरे बदमाश को पकड़ने की कोशिश में लगी हुई है। 
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को वसुंधरा सेक्टर 13 स्थित होटल मुकुट रेजीडेंसी का सुरक्षगार्ड नाथूराम अपनी ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान वहां पर बाइक सवार दो बदमाश पहुंच गए और उससे पता पूछने के बहाने उसके करीब गए और उसकी बंदूक छीनकर भागने लगे। नाथूराम ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश हवा में दो बार फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को कनावनी नहर रोड पर रोक लिया। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी करवाई में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। दोनों तरफ से चली गोली में बमहेटा निवासी बदमाश कमलु घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें