ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडामकान मालिक पर गोली चलाने वाले चोर को लोगों ने दबोचा

मकान मालिक पर गोली चलाने वाले चोर को लोगों ने दबोचा

सलारपुर में शुक्रवार शाम को चोर घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक घर में पहुंच गया। इस पर चोर ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चोर को...

मकान मालिक पर गोली चलाने वाले चोर को लोगों ने दबोचा
Center,DelhiSat, 27 May 2017 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

सलारपुर में शुक्रवार शाम को चोर घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच मकान मालिक घर में पहुंच गया। इस पर चोर ने उन पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने चोर को दबोच लिया। पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आबिद सैफी परिवार के साथ सलारपुर में रहते हैं। उनके रिश्तेदार का शुक्रवार को इंतकाल हो गया था। उनका परिवार वहां पर गया था। आबिद शाम को घर में ताला लगाकर नमाज पढ़ने गए थे। वह वापस आए तो घर का ताला टूटा था। अंदर टॉर्च जल रही थी। वह अंदर गए और आवज दी तो एक चोर दिखाई दिया। चोर ने भागने के लिए आबिद पर गोली चला थी। घटना में आबिद बाल-बाल बच गए।आबिद ने शोर मचा दिया। गोली की आवाज और शोर सुनकर लोगों ने भाग रहे चोर को दबोच लिया। लोगों ने चोर की जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि ‌उसका नाम असलम है, वह स्मैग पीने के लिए चोरी की वादरात करता था। वह लोनी गाजियाबाद में किराये पर रहता है और मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें