ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडापति के न नहाने पर पत्नी ने तलाक मांगा

पति के न नहाने पर पत्नी ने तलाक मांगा

सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में पति के कई दिन तक न नहाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने तलाक मांगा है। महिला का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी उसका पति कई दिन तक नहीं नहाता है, कपड़ों से बदबू आती...

पति के न नहाने पर पत्नी ने तलाक मांगा
Center,DelhiSun, 28 May 2017 08:58 PM
ऐप पर पढ़ें

सेक्टर-39 स्थित महिला थाने में पति के कई दिन तक न नहाने का आरोप लगाते हुए एक महिला ने तलाक मांगा है। महिला का आरोप है कि बार-बार कहने के बाद भी उसका पति कई दिन तक नहीं नहाता है, कपड़ों से बदबू आती है। महिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि मूलरूप से रांची झारखंड की रहने वाली एक महिला सेक्टर-8 में पति के साथ रहती है। दोनों की एक वर्ष पहले शादी हुई थी। महिला का आरोप है कि उसके पति सर्दियों में कई दिन तक नहीं नहाते थे। अब गर्मी में भी उसके पति चार-पांच दिन तक नहीं नहाते हैं। आरोप है कि महिला ने पहले पति को नहाने के लिए कई बार समझाया, लेकिन पति ने उसकी बात नहीं मानी। इससे परेशान होकर महिला ने सेक्टर 39 स्थित महिला थाने में मामले की शिकायत की। महिला ने पति के न नहाने पर तलाक देने की मांग की।बदबू से सोना दुश्वार हुआ महिला का आरोप है कि पति के न नहाने से वह बहुत परेशान है। पति के साथ सोना भी दुश्वार हो गया है। पति की इस हरकत की वजह से पड़ोसी भी उसका मखौल उड़ाते हैं। नहाकर थाने आया पतिमहिला थाना प्रभारी अंजू तेवतिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति को तुरंत नहाकर थाने आने के लिए कहा गया। पति नहाकर अच्छे कपड़े पहनकर घर महिला थाने पहुंचा। पति को समझाने के बाद उसने रोजाना नहाने का वादा किया। इसपर महिला पर उसके साथ जाने को तैयार हो गई। दोनों के बीच समझौता कराकर उन्हें घर भेज दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें