ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नोएडाजेवर गैंगरेप : पीड़िता ने बदला बयान, कहा- पड़ोसी बेगुनाह है

जेवर गैंगरेप : पीड़िता ने बदला बयान, कहा- पड़ोसी बेगुनाह है

जेवर गैंगरेप कांड की पीड़िता शुक्रवार की सुबह अपने बयान से पलट गई हैं। महिला ने पड़ोसियों को बेगुनाह बताया है। गुरुवार की शाम एक महिला ने अपने तीन पड़ोसयिों को घटना में शामिल होना बताया था। पुलिस ने...

जेवर गैंगरेप : पीड़िता ने बदला बयान, कहा- पड़ोसी बेगुनाह है
हिन्दुस्तान टीम,ग्रेटर नोएडाFri, 26 May 2017 12:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जेवर गैंगरेप कांड की पीड़िता शुक्रवार की सुबह अपने बयान से पलट गई हैं। महिला ने पड़ोसियों को बेगुनाह बताया है। गुरुवार की शाम एक महिला ने अपने तीन पड़ोसयिों को घटना में शामिल होना बताया था। पुलिस ने गुरुवार की रात तीनों को हिरासत में ले लिया था। अब शुक्रवार की सुबह वहीं महिला फिर मीडिया के सामने आई। बताया कि उसने क्रोध में ऐसा बयान दिया था।

बुधवार की रात जेवर-बुलंदशहर रोड पर साबौता और रामनेर गांवों के जंगल एक परिवार को डकैतों ने बंधक बनाया। चार महिलाओं से गैंगरेप किया। विरोध करने पर एक युवक की हत्या करी दी थी। इस मामले में पीड़ितों ने गुरुवार की सुबह जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया। बताया कि छह अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। देर इस मामले में नाटकीय मोड़ आ गया। महिला मीडिया से मुखातिब हुई। बताया कि वह तीन आरोपियों को जानती है। पड़ोसी हैं। उन्होंने ही रेप किया और हमारे भाई की गोली मारकर हत्या की है।

शुक्रवार की सुबह महिला एक बार फिर मीडिया के सामने आई। अब बताया कि हमारे पड़ोसियों का इस वारदात से कोई लेना-देना नहीं है। मैंने क्रोध में उनका नाम ले दिया था। वे निर्दोष हैं। तहरीर में तीनों का नाम नहीं लिखा गया है। महिला ने बताया कि गुरुवार को उसने आक्रोश में आकर पड़ोसियों का नाम लिया था। लेकिन वारदात करने वाले आरोपियों को वह नहीं जानती है। वहीं, पुलिस ने तीनों पड़ोसियों को गुरुवार की शाम हिरासत में लेकर बैठा लिया था।

पूरी रात कस्बे के बुजुर्गों ने महिलाओं को समझाया

महिलाओं के बयान के बाद कस्बे में चर्चाएं शुरू हो गई थीं कि महिलाएं झूठ बोल रही हैं। मामूली विवाद और मन मुटाव के कारण पड़ोसियों को फंसाने की कोशिश है। इस मामले में जेवर कस्बे के बुजुर्गों और महिलाओं के रिश्तेदारों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूरी रात महिलाओं को समझाया गया। उनसे निवेदन किया गया कि वह किसी निर्दोष को नहीं फंसाएं। इससे वास्तविक बदमाशा बच जाएंगे। साथ ही आपस में मनमुटाव बढ़ जाएगा। जिसके बाद महिलाओं ने नया बयान दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें