ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीVideo: टॉवर पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार युवक,दिल्ली में लगा जाम

Video: टॉवर पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार युवक,दिल्ली में लगा जाम

लाजपत नगर के नेहरू विहार इलाके में बुधवार सुबह एक युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। उसे ऊपर देखकर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से लगभग एक घंटे बाद युवक...

Video: टॉवर पर चढ़ा मानसिक रूप से बीमार युवक,दिल्ली में लगा जाम
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीWed, 28 Jun 2017 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लाजपत नगर के नेहरू विहार इलाके में बुधवार सुबह एक युवक बिजली के टॉवर पर चढ़ गया। उसे ऊपर देखकर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से लगभग एक घंटे बाद युवक को नीचे उतारा। तब पुलिस को पता चला कि युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। 

पुलिस उपायुक्त रोमिल बनिया ने बताया कि बुधवार सुबह 8. 17 बजे लाजपत नगर पुलिस को सूचना मिली जी एक युवक टॉवर पर चढ़ गया है। सूचना मिलते ही लाजपत नगर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एक 40 वर्षीय युवक को टॉवर के ऊपर चढ़ हुआ देखा। वह ऊपर से लोगों की तरफ हाथ हिला रहा था। पुलिस ने बिजली कंपनी बीएसईएस और कैट्स की गाड़ी को वहां बुलाया। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने सबसे पहले टॉवर का करंट बंद किया। इसके बाद दमकल और पुलिस की टीम ने युवक को नीचे उतार लिया।

उसकी पहचान श्रीनिवास पुरी निवासी रामप्रीत के रूप में कई गयी। वह मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिला का रहने वाला है। बातचीत में पुलिस को पता चला कि उसकी दिमागी हालत ठीक नही है। पुलिस ने उसे फिलहाल एम्स में भर्ती करवा दिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें