ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसख्ती: विधानसभा में दर्शक दीर्घा से कागज उड़ाने वाले युवकों को 30 दिन जेल

सख्ती: विधानसभा में दर्शक दीर्घा से कागज उड़ाने वाले युवकों को 30 दिन जेल

दिल्ली विधानसभा में दर्शक दीर्घा से कागज फेंकने के आरोप में जेल की सजा सुनाई। दोनों व्यक्तियों को एक माह के कड़े कारावास की सजा मुकर्रर की गई है। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। दोनों युवकों...

सख्ती: विधानसभा में दर्शक दीर्घा से कागज उड़ाने वाले युवकों को 30 दिन जेल
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाताThu, 29 Jun 2017 01:55 AM
ऐप पर पढ़ें


दिल्ली विधानसभा में दर्शक दीर्घा से कागज फेंकने के आरोप में जेल की सजा सुनाई। दोनों व्यक्तियों को एक माह के कड़े कारावास की सजा मुकर्रर की गई है। दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। दोनों युवकों की पहचान राजन कुमार और जगदीप राणा के रूप में हुई है। दोनों पर सदन में दर्शक दीर्घा से सीएम अरविंद केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए पर्चे उछालने का आरोप है। 

विधानसभा में एम्बुलेंस तक बुलानी पड़ी।  ये आप पार्टी से जुड़े रहे हैं। बताया जा रहा है कि जगदीप राणा आप पार्टी से विधायक प्रत्याशी रहा है। इसके अतिरिक्त वह दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का पूर्व छात्र था और पार्टी में उनके पास दिल्ली उपाध्यक्ष का जिम्मा था। वहीं राजन मदान पंजाब के आप संगठन प्रभारी के बतौर काम कर चुके हैं।

दरअसल, दर्शक दीर्घा में बैठे आम आदमी पार्टी के जगदीप राणा और राजन कुमार अचानक केजरीवाल और मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग करते हुए सदन में पर्चे फेंकने लगे तो मार्शल ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।इसी दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने दोनों के साथ मारपीट की। पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने फोन कर पुलिस को सूचना दी।

विधानसभा के अध्यक्ष राम निवास गोयल ने बाद में सदन में हंगामा करने वाले दोनों प्रदर्शनकारियों को एक माह कारावास की सजा सुनायी।  हंगामे के बाद कार्यवाही के दौरान आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने दोनों के खिलाफ कड़ी कावार्ई की मांग करते हुए एक प्रस्ताव रखा जिसका वहां मौजूद आप और भाजपा विधायकों ने समर्थन किया। इसके बाद अध्यक्ष ने कारावास का आदेश सुनाया। इस बीच विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट करके आरोप लगाया कि हंगामा करने वाले दोनों शख्स 'आप' विधायक राखी बिड़लान की सिफारिश पर अंदर आए थे। हालांकि विजेंदर गुप्ता दिल्ली से बाहर होने की वजह से सदन में मौजूद नहीं थे। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें