ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीदो झपटमारों सहित महिला खरीदार गिरफ्तार

दो झपटमारों सहित महिला खरीदार गिरफ्तार

कनॉट प्लेस इलाके में झपटमारी की वारदात अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे झपटमारी के गहने खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के...

दो झपटमारों सहित महिला खरीदार गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 12 Aug 2017 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कनॉट प्लेस इलाके में झपटमारी की वारदात अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे झपटमारी के गहने खरीदने वाली महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने की दो चेन और झपटमारी में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस उपायुक्त बीके सिंह के अनुसार विधुर श्रीवास्तव परिवार सहित बसंत लेन रेलवे कॉलोनी में रहती हैं। शुक्रवार सुबह वह अपने पति राहुल श्रीवास्तव के साथ कनॉट प्लेस सर्किल में सुबह की सैर कर रही थीं। उसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवक उनके पास आए और विधुर के गले से सोने की चेन झपटकर फरार होने लगे। बदमाश बाइक को फुटपाथ पर चढ़ाकर भागने लगे। आगे लगे छोटे खंभों के बीच उनकी बाइक फंस गई। बाइक गिरने के चलते चालक का पैर उसके नीचे दब गया। वहीं पीछे बैठा युवक बाइक से उतरकर फरार हो गया। विजय नामक युवक को लोगों ने मौके से पकड़ लिया। इस बाबत मामला दर्ज कर पुलिस ने जल्द ही फरार हुए बदमाश राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह झपटे गए गहनों को एक महिला को बेचते हैं। इस जानकारी पर पुलिस टीम ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास मौजूद बाइक फरीदाबाद से चोरी की गई थी। गिरफ्तार विजय पर पहले भी लूट और झपटमारी के 16 मामले दर्ज हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें