ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीगहने लूटने के दो आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए

गहने लूटने के दो आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बीती 12 अगस्त को सवा करोड़ के गहने लूटने के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूटा गया सोना भी बरामद हो गया।...

गहने लूटने के दो आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 19 Aug 2017 11:08 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बीती 12 अगस्त को सवा करोड़ के गहने लूटने के आरोपी दो बदमाशों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। इनसे लूटा गया सोना भी बरामद हो गया। पुलिस इनके साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार, अहमदाबाद के जौहरी सोनी राजेश छगनलाल के पास नितिन नौकरी करता है। वह दूसरे राज्यों से गहने लाने और पहुंचाने का काम करता है। दुकान के दो अन्य कर्मचारियों शैलेष और उमाकांत के साथ वह दिल्ली में गहने लेने आया था। कूचा महाजनी से उन्होंने गहने लिए और बीती 12 अगस्त की शाम नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद की ट्रेन पकड़ने के लिए रिक्शा से चल दिए। नितिन के पास 2639 ग्राम, शैलेष के पास 1643 ग्राम और उमाकांत के पास 890 ग्राम सोने के गहने थे। स्टेशन पर पहुंचकर उमाकांत अंदर चला गया, जबकि नितिन और शैलेष रिक्शा वाले को रुपये देने लगे। इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहने युवक ने पिस्तौल दिखाकर दोनों को काले रंग की एक गाड़ी में बैठा लिया। कार में दो युवक पहले से ही बैठै थे, जिन्होंने रुमाल सुंघाकर दोनों को बेहोश कर दिया। गहने लूटकर आरोपी उन्हें हरियाणा के दारुहेड़ा इलाके में फेंक गए। रात लगभग एक बजे होश आने पर उन्होंने राहगीर की मदद से पुलिस और अपने मालिक को सूचना दी। बीते 14 अगस्त को पहाड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें