ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीरेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने उड़ाया अमेरिका से लौटे एनआरआई का पर्स

रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने उड़ाया अमेरिका से लौटे एनआरआई का पर्स

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दो महिलाओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते 8 सितंबर को अमेरिका से लौटे एक एनआरआई का पर्स चोरी कर लिया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला...

रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने उड़ाया अमेरिका से लौटे एनआरआई का पर्स
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 10 Sep 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दो महिलाओं ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बीते 8 सितंबर को अमेरिका से लौटे एक एनआरआई का पर्स चोरी कर लिया। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को आरोपियों का सुराग मिला और महज 24 घंटे के भीतर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी महिलाओं से पीड़ित का पासपोर्ट, 2379 डॉलर, दस हजार रुपये, अमेरिका का ग्रीन कार्ड आदि मिले हैं। पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश के अनुसार, मूल रूप से अहमदाबाद के रहने वाले बालजी बागडा अमेरिका में रहते हैं। बीते 8 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित प्रतीक्षा हॉल में जाने के लिए सीढ़ियों से उतर रहे थे। तभी किसी ने उनकी पीठ पर लटके बैग से पर्स चोरी कर लिया। पर्स में उनका पासपोर्ट, 5 हजार डॉलर, लगभग 50 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे। पीड़ित की शिकायत पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में मामला दर्ज करके थानाध्यक्ष आकाश रावत की टीम ने छानबीन शुरू की। घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में पुलिस को दो महिलाएं संदिग्ध दिखीं। दोनों महिलाओं को पुलिस ने बीते शनिवार को मिंटो रोड के पास से पकड़ लिया। पहले उन्होंने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज दिखाई गई तो उन्होंने अपराध कबूल लिया। आरोपी महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार को चोरी करने के बाद वह अपने घर चली गई थीं। शनिवार को वह दोबारा वारदात करने के इरादे से रेलवे स्टेशन की तरफ आ रही थीं। गिरफ्तार पूजा को कुछ माह पहले भी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पुलिस ने चोरी करते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों महिलाएं रिश्तेदार हैं। पहले केवल पूजा जेबतराशी करती थी। मगर बाद में राजकुमारी भी उसके साथ जेबतराशी करने लगे। साथ में छोटे बच्चों को रखती थीं आरोपी महिलाओं को जब गिरफ्तार किया गया तो उनके साथ छोटे बच्चे थे। महिलाओं ने बताया कि वह वारदात के समय अपने छोटे बच्चों को साथ रखती थीं, ताकि किसी को उन पर शक न हो।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें