ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्ली2 माह में शुरू होगा स्लम फ्री प्रोजेक्ट : अरविंद केजरीवाल

2 माह में शुरू होगा स्लम फ्री प्रोजेक्ट : अरविंद केजरीवाल

दिल्ली की स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों को सरकार पक्का घर देगी। इसके इस प्रोजेक्ट की शुरुआत दो माह में कर दी जाएगी और सरकार का लक्ष्य होगा कि झुग्गी वासियों को दो किलोमीटर के दायरे में ही घर उपलब्ध...

2 माह में शुरू होगा स्लम फ्री प्रोजेक्ट : अरविंद केजरीवाल
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीThu, 22 Jun 2017 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली की स्लम बस्ती में रहने वाले लोगों को सरकार पक्का घर देगी। इसके इस प्रोजेक्ट की शुरुआत दो माह में कर दी जाएगी और सरकार का लक्ष्य होगा कि झुग्गी वासियों को दो किलोमीटर के दायरे में ही घर उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला लिया है कि जनवरी 2015 तक बनी झुग्गी नहीं हटाई जाएगी। इन परिवारों को पक्का घर देकर ही हटाया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार लक्ष्य है कि 2022 तक दिल्ली में सभी पक्के घर होंगे और झुग्गी नहीं होंगी। इसके लिए सरकारी विभागों को जमीन चिहिन्त किए जाने के भी आदेश दिए गए हैं। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्लम कॉलोनियों के लिए शुरू किए गए नए टॉयलेट ब्लॉक के समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। दिल्ली भर में गुरुवार को एक साथ 810 सामुदायिक शौचालयों की शुरुआत की गई है। लोक निर्माण मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के अंदर दो साल में 10 हजार टॉयलेट अब तक बनाए जा चुके हैं। अब तक किसी भी राज्य ने इतने अधिक टॉयलेट नहीं बनाए गए हैं।

संगम विहार से शुरू हुआ पॉयलट प्रोजेक्ट 
संगम विहार में पहला 582 मकान बनाने का काम शुरू हो गया है। अगले माह उसकी नीवं रखी जानी है। दो साल में बनकर तैयार करेंगे। पूरी दिल्ली में जमीन तलाशी जा रही है और इसी तर्ज पर झुग्गी वालों को पक्के मकान दिए जाएंगे। उनहोंने कहा कि गरीबों ने हमें विश्वास करके भेजा है।

बुलडोजर का खतरा भी होगा खत्म 
लोगों को सबसे अधिक परेशान करती है वह उनका मकान है। उन पर हमेशा बुलडोजर चलने का खतरा रहता है। सरकार ने फैसला लिया है 1 जनवरी 2015 से जो भी झुग्गी बनी है उसे तोड़ना नहीं जाएग जब तक उसे मकान दिया दिया जाएगा। 2-3 किलोमीटर के दायरे में नए मकान बनाएंगे। जब तक मकान नहीं दिया जाता तब तक हटाने की कार्यवाही नहीं की जाएगी।

नए शौचालय ब्लॉक से महिलाओं सुरक्षा को मिलेगा बल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस इलाके के लिए यह खुशी का दिन है। झुग्गी के लोगों से राजनीति में आने से पहले जुड़ा हुआ है। इससे पूर्व हमने राशन व अन्य समस्याओं का काम किया है। सबसे बड़ी समस्या शौचालय की थी। इसका सबसे अधिक खामियाजा महिलाओं को उठाना पड़ता था। महिलाओं को अंधेरे में ही शौच के लिए जाना पड़ता था। इससे महिलाओं की सुरक्षा को इससे बल मिलेगा। उन्होंने बताया कि लाजपत नगर इलाके में 110 शौचालय शुरू किए गए हैं। दिल्ली भर में 850 शौचालय पूरी दिल्ली में शुरू किए गए हैं। इसका सीधा लाभ झुग्गी कॉलोनी को होगा। जब से आप सरकार बनी तब से गरीब परिवारों के लिए युद्धस्तर पर काम करने के आदेश दिए। दो से तीन साल में पर्याप्त शौचालय बनाकर देने है। 31 मार्च 2017 तक जितनी भी झुग्गी बस्ती में शौचालय बन जाएंगे। पिछले दो साल 10583 शौचालय बने हैं। जो पूरे देश में भी एक रिकार्ड है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें