ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीसिसोदिया को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी

सिसोदिया को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। अब पर्यटन मंत्रालय का कामकाज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद देखेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री के पास से राजस्व विभाग कैलाश गहलोत को सौंप...

सिसोदिया को पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी
प्रमुख संवाददाता   ,नई दिल्ली Fri, 21 Jul 2017 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्रियों के कामकाज में बदलाव किया गया है। अब पर्यटन मंत्रालय का कामकाज उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया खुद देखेंगे। वहीं, उपमुख्यमंत्री के पास से राजस्व विभाग कैलाश गहलोत को सौंप दिया गया है। इस बाबत दिल्ली सरकार ने गुरुवार को अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश जीएडी उपसचिव की ओर से जारी किए गए हैं। 
मनीष सिसोदिया के पास अब शिक्षा, वित्त, योजना, सेवाएं, सतर्कता विभाग, कला एवं संस्कृति समेत ऐसे अन्य विभाग रहेंगे जो किसी अन्य मंत्री को नहीं सौंपे गए हैं। वहीं, अब कैलाश गहलोत के पास कानून न्याय, परिवहन, प्रशासनिक बदलाव, आईटी समेत इस विभाग का भी जिम्मा रहेगा। दिल्ली सरकार ने हाल ही में कैबिनेट के कामकाज में बदलाव के लिए उपराज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा था। पर्यटन विभाग का कार्यभार कपिल मिश्रा के पास था। मिश्रा की बर्खास्तगी के बाद से इसका काम राजेंद्र पाल गौतम देख रहे थे। पर्यटन में चल रही परियोजनाओं को लेकर वे काफी सक्रियता से काम कर रहे थे। एकाएक किए गए इस बदलाव को सीधे तौर पर दिल्ली सरकार के कामकाज में और तेजी लाने की पहल से देखा जा रहा है।
पर्यटन विभाग हट जाने के बाद अब राजेंद्र पाल गौतम के पास पानी, गुरुद्वारा चुनाव, एससी, एसटी, समाज कल्याण एवं कॉपरेटिव विभाग रह गया है।  

इसलिए बदलाव किया
पर्यटन विभाग दिल्ली में कई अहम परियोजनाओं पर काम कर रहा है। इस परियोजना में सबसे बड़ी योजना में दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज शामिल है। इसकी समय सीमा लगातार बढ़ रही है। सरकार की चिंता सीमित बजट में इसे पूरा करना है। इसीलिए सिसोदिया को यह जिम्मेदारी दी गई है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें