ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीडेंगू-मलेरिया के खतरे को देख उत्तरी निगम ने रद्द की छुट्टियां

डेंगू-मलेरिया के खतरे को देख उत्तरी निगम ने रद्द की छुट्टियां

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डेंगू-चिकनगुनिया और मानसून में जलभराव के खतरे को देखते हुए उत्तरी नगर निगम ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगमायुक्त पीके गुप्ता ने...

डेंगू-मलेरिया के खतरे को देख उत्तरी निगम ने रद्द की छुट्टियां
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 23 Jun 2017 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता डेंगू-चिकनगुनिया और मानसून में जलभराव के खतरे को देखते हुए उत्तरी नगर निगम ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। निगमायुक्त पीके गुप्ता ने शुक्रवार को यह आदेश जारी किया। हाईकोर्ट द्वारा साफ-सफाई पर जताई गई नाराजगी का असर निगमों के कामकाज पर दिखने लगा है। हाल ही में कोर्ट ने नालों से गाद निकालने और मच्छर जनित बीमारियों को लेकर निगमों को फटकार लगाई थी। उत्तरी नगर निगम के आयुक्त ने सभी कार्मिकों की छुट्टियां रद्द कर दी है। शुक्रवार को इसके आदेश जारी करते हुए उन्होंने सभी नालों से गाद निकालने के काम को तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए दवाइयों के छिड़काव, पानी जमा होने वाले स्थानों में दवाएं आदि डालने के भी निर्देश दिए। निगमायुक्त ने जो अधिकारी-कर्मचारी पहले से छुट्टी पर चल रहे हैं उन्हें भी तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें