ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीराहत: अपनी रफ्तार से चलेगी आज मेट्रो, हड़ताल पर नहीं जाएंगे कर्मी

राहत: अपनी रफ्तार से चलेगी आज मेट्रो, हड़ताल पर नहीं जाएंगे कर्मी

मेट्रो कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया। जिसके चलते अब सोमवार को मेट्रो सेवा सामान्य रहेगी। डीएमआरसी ने कर्मचारियों की मांग को कुछ शर्तो के साथ मान लिया है। सूत्रों के...

राहत: अपनी रफ्तार से चलेगी आज मेट्रो, हड़ताल पर नहीं जाएंगे कर्मी
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानMon, 24 Jul 2017 07:43 AM
ऐप पर पढ़ें

मेट्रो कर्मचारियों ने सोमवार को हड़ताल पर जाने का फैसला वापस ले लिया। जिसके चलते अब सोमवार को मेट्रो सेवा सामान्य रहेगी। डीएमआरसी ने कर्मचारियों की मांग को कुछ शर्तो के साथ मान लिया है। सूत्रों के अनुसार, मेट्रो में हड़ताल करने की चेतावनी देने वाले स्टॉफ काउंसिल सदस्यों के साथ शनिवार को देर रात तक मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

रविवार को दोबारा बैठक हुई। इसके बाद स्टॉफ कॉउंसिल के सदस्यों ने हड़ताल का फैसला वापस ले लिया। बैठक में प्रबंध निदेशक मंगू सिंह के अलावा निदेशक वित्तीय और निदेशक ऑपरेशन भी शामिल हुए। दूसरे पक्ष से बैठक में मेट्रो के स्टॉफ काउंसिल के सचिव अनिल महतो सहित 30 कर्मचारी शामिल हुए।

इस दौरान सैकड़ों कर्मचारी मेट्रो भवन के बाहर एकत्रित रहे। डीएमआरसी के स्टॉफ काउंसिल के सचिव अनिल महतो के अनुसार मई 2015 को डीएमआरसी ने कर्मचारियों के साथ समझौता किया था। इसमें तय हुआ था कि कर्मचारियों को बढ़े हुए पे-स्केल के अनुसार वेतन दिया जाएगा, लेकिन दो वर्ष बीतने के बावजूद ऐसा नहीं हुआ। इसका विरोध करने पर एक कर्मचारी को डीएमआरसी बर्खास्त कर चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें