ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीगोल मार्कट गोल मार्कट में दिखेगी नई दिल्ली की सांस्कृतिक झलक

गोल मार्कट गोल मार्कट में दिखेगी नई दिल्ली की सांस्कृतिक झलक

गोल मार्केट में नई दिल्ली के इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। एनडीएमसी द्वारा यहां पर नई दिल्ली संग्रहालय बनाया जाएगा। संग्रहालय के नए भवन का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इसे सितंबर 2018 तक...

गोल मार्कट
गोल मार्कट में दिखेगी नई दिल्ली की सांस्कृतिक झलक
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 23 Jul 2017 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

गोल मार्केट में नई दिल्ली के इतिहास और संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। एनडीएमसी द्वारा यहां पर नई दिल्ली संग्रहालय बनाया जाएगा। संग्रहालय के नए भवन का डिजाइन तैयार कर लिया गया है। इसे सितंबर 2018 तक पूरा करने की योजना है। नई दिल्ली क्षेत्र में स्थित गोल मार्केट अपने अनूठे स्थापत्य के लिए लोगों को आकर्षित करता रहा है। ब्रिटिश शासन के दौरान यहां पर अंग्रेज अधिकारी व अभिजात्य वर्ग के लोगों की खरीददारी के लिए इसे बनाया गया था। मगर, इमारत से जीर्ण-शीर्ण होने के बाद सात-आठ वर्ष पहले यहां की दुकानों को एनडीएमसी की ओर से खाली कराने की शुरुआत की गई थी। एनडीएमसी की इच्छा यहां पर इमारत के जीर्णोद्धार के बाद नई दिल्ली संग्रहालय बनाने की है। डिजाइन पर काम को अंतिम रूप नहीं देने के चलते यह काम लंबे समय से अटका हुआ था। अब एनडीएमसी ने भवन का नया डिजाइन स्वीकार कर लिया है। एनडीएमसी प्रमुख नरेश कुमार ने बताया कि संग्रहालय के लिए सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व की वस्तुओं व अन्य सामग्रियों को एकत्र किया जा रहा है। संग्रहालय के निर्माण के अगले वर्ष सितंबर तक का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वतंत्रता संग्राम की भी मिलेगी झलक: संग्रहालय में स्वतंत्रता पूर्व और स्वतंत्रता के बाद की सामाजिक-आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक आयामों को दर्शाने वाले चित्रों, कलाकृतियों, फोटोग्राफ्स आदि रखे जाएंगे। स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सेनानियों के जीवन चरित्र को भी यहां पर दर्शाया जाएगा। सेंट्रल फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा: गोल मार्केट में संग्रहालय के साथ ही सेंट्रल फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। एनडीएमसी प्रमुख नरेश कुमार ने बताया कि इसके परिसर में फौव्वारे का भी निर्माण किया जाएगा। जबकि, ऐतिहासिक इमारत की देख-रेख के लिए लगातार समीक्षा रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 1921 में बना था गोल मार्केट: गोल मार्केट का निर्माण 1921 में किया गया था। नई दिल्ली की रूप-रेखा तैयार करने वाले विख्यात वास्तुकार एडविन लुटियन ने इसका डिजाइन तैयार किया था। इस बारह कोणीय इमारत में छह प्रवेश द्वार बनाए गए हैं जो सभी एक ही केन्द्रीय परिसर में पहुंचते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें