ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमहीने के अंत तक स्मार्ट हो जाएंगी एनडीएमसी सुविधाएं

महीने के अंत तक स्मार्ट हो जाएंगी एनडीएमसी सुविधाएं

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की स्मार्ट परियोजनाएं महीने के अंत तक पूरी होंगी। विशेष तौर पर परिष्ठ की ओर से अपने स्कूलों व स्वास्थ्य सेवाओँ को स्मार्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीएमसी इलाके...

महीने के अंत तक स्मार्ट हो जाएंगी एनडीएमसी सुविधाएं
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 10 Jun 2017 11:01 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की स्मार्ट परियोजनाएं महीने के अंत तक पूरी होंगी। विशेष तौर पर परिष्ठ की ओर से अपने स्कूलों व स्वास्थ्य सेवाओँ को स्मार्ट बनाने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीएमसी इलाके में लोगों को स्मार्ट टायलेट की भी सुविधा मिल सकेगी। महीने के अंत तक इन कामों को पूरा किए जाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई स्मार्ट सिटी परियोजना के पहले चरण में ही एनडीएमसी का चुनाव किया गया था। इसके बाद से एनडीएमसी की सेवाओं के ज्यादा सुविधाजनक और सुलभ बनाने के लिए तमाम योजनाएं शुरू की गईं। इसमें परिषद के स्कूलों में स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, एक ई-पोर्टल के जरिए सभी स्वास्थ्य सेवाओँ को जोड़ना, स्मार्ट वाटर एटीएम, स्मार्ट ई-प्रशासन, स्मार्ट सड़कों के निर्माण आदि की योजनाएं शामिल हैं। परिषद अपने क्षेत्र में इस तरह के स्मार्ट सार्वजनिक टॉयलेट का निर्माण कर रहा है जिसमें वाई-फाई व एटीएम समेत कई सुविधाएं मौजूद होंगी। परंपरागर टॉयलेट को स्मार्ट टॉयलेट में बदला जा रहा है। जबकि, परिषद की योजना कनॉट प्लेस में जगह-जगह पर हैप्पीनेस एरिया विकसित करने की है। जहां पर अलग-अलग किस्म के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यहां पर भारत के अलग-अलग राज्यों की सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिलेगी। योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद स्मार्ट सिटी लिमिटेड नाम से अलग संस्था का गठन भी किया है। कनॉट प्लेस की फायर ब्रिगेट लेन पर इसका अलग से कार्यालय भी बनाया गया है। परियोजनाओं के क्रियान्वयन, निगरानी और निरीक्षण के लिए यहीं पर नियमित समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें