ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीयुवक ने की खुदकुशी, परिजनों ने ब्लू व्हेल खेलने की आशंका जताई

युवक ने की खुदकुशी, परिजनों ने ब्लू व्हेल खेलने की आशंका जताई

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मोरी गेट इलाके में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भारत यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका जताई है।...

युवक ने की खुदकुशी, परिजनों ने ब्लू व्हेल खेलने की आशंका जताई
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 14 Sep 2017 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता मोरी गेट इलाके में बुधवार रात एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय भारत यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका जताई है। उधर, पुलिस का कहना है कि भारत के पास स्मार्ट फोन नहीं था। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कश्मीरी गेट पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, भारत परिवार सहित मोरी गेट में रहता था। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले तक वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। फिलहाल वह बेरोजगार था। बुधवार रात उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह घटना का पता चला। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह देर रात तक मोबाइल फोन में कुछ करता रहता था। उन्होंने ब्लू व्हेल गेम खेलने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि भारत के शरीर पर गोदने का निशान नहीं मिला है। गेम खेलने की बात पूरी तरह से गलत है। वह बेरोजगारी के चलते परेशान रहता था। इसी के चलते खुदकुशी की होगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें