ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीविवेक विहार लूट की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार, 29 मोबाइल बरामद

विवेक विहार लूट की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार, 29 मोबाइल बरामद

यमुनापार के विवेक विहार इलाके में स्थित योजना विहार में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर हुई लूटपाट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो बदमाशोें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार...

विवेक विहार लूट की गुत्थी सुलझी, दो गिरफ्तार, 29 मोबाइल बरामद
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 Jul 2017 11:31 PM
ऐप पर पढ़ें

यमुनापार के विवेक विहार इलाके में स्थित योजना विहार में एक सप्ताह पूर्व घर में घुसकर हुई लूटपाट की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस संबंध में दो बदमाशोें को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियोें में गाजियाबाद निवासी आलोक और योगेश उर्फ शानू शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इनके दो अन्य साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इनके पास से वारदात में इस्तेमाल केटीएम ड्यूक बाइक, अलग-अलग जगहों से लूटे गए 29 मोबाइल फोन कुछ कैश और अन्य कीमती सामान बरामद सहित लाखों का माल बरामद किया है। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने बताया कि लूट की वारदात जांच के दौरान पुलिस टीम ने 22 जुलाई को एक आरोपी आलोक को दबोच लिया। बाद में उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी योगेश को भी दबोच लिया गया। दोनों आरोपियों ने योजना विहार लूट में अपना हाथ होने की बात कबूल की। आरोपियों ने बताया कि इन लोगों ने मोनू उर्फ मनीष और राहुल के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई और 19 जुलाई को वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी आलोक ने बताया कि वह एमएस पार्क के एक स्कूल में 12 वीं कक्षा का छात्र है। वह अपने दोस्त के साथ मिलकर केटीएम ड्यूक बाइक पर लूट की वारदातों को अंजाम देता था। योजना विहार में भी इस बाइक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस अब आरोपियों के फरार साथियों मोनू और राहुल की तलाश कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें