ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीमेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़

मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़

पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियां उतरते समय एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पत्रकार से हाथापाई भी की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में...

मेट्रो स्टेशन पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीWed, 15 Nov 2017 09:22 AM
ऐप पर पढ़ें

पुलिस मुख्यालय से चंद कदमों की दूरी पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियां उतरते समय एक महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर पत्रकार से हाथापाई भी की गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मेट्रो यमुना बैंक पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार आईटीओ स्थित एक अंग्रेजी दैनिक में कार्यरत है। सोमवार रात दफ्तर से निकलकर घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रही थी। वह जब गेट नंबर एक से नीचे उतरने लगीं तो एक युवक ने उन्हें टक्कर मारी। पहले उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। लेकिन आरोपी दोबारा बदसलूकी करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनपर हमला बोल दिया। महिला पत्रकार ने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिचितों को दी और मंगलवार को इस बाबत पुलिस को शिकायत दी। पुलिस आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें